तेज़ तर्रार तहसीलदार गाना बजाते हुए पूरे क्षेत्र में भर्मण कर लॉकडाउन का पालन कराते हुए नज़र आए।

कोरोना वायरस जैसी महामारी को रोकने व लड़ने के लिए जहां केन्द्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार दिन रात लगी हुई है।

तो वहीं उत्तर प्रदेश जनपद बलिया के बेल्थरा रोड तहसील के तेज़ तर्रार तहसीलदार जितेन्द्र सिंह लॉकडाउन का पालन कराने के लिए दिन रात डटे हुए हैं।

✍आप को बता दें कि उत्तर प्रदेश जनपद बलिया के बेल्थरा रोड के तेज़ तर्रार तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह पूरे क्षेत्र में भर्मण कर लॉकडाउन का पालन कराते नजर आ रहे हैं।

आज दिनांक 08.04.2020 दिन बुधवार को कुंडइल ढाला बाँसपार बोहरवा बोहरवा खुर्द कुंडइल नेमत अली ग्राम सभा में घूम कर लोगों को लॉकडाउन का पालन कराया।

तेज़ तर्रार तहसीलदार के हूटर की आवाज़ से पूरे क्षेत्र में लोग अपने अपने घरों में नजर आते है।

तहसीलदार बेल्थरा रोड नगर में भी हूटर बजाते हुए गाना बजाते हुए लोगों को लॉकडाउन का पालन कराते हुए नजर आए।

जैसे ही बेल्थरा रोड के तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह के गाड़ी पर लगे हूटर की आवाज़ लोगों के कानों तक पहुचती है तो लाकडाउन का पालन न करने वाले लोग इधर उधर भागना शुरू कर देते हैं।

तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह लोगों से अपील करते है कि आप लोग अपने अपने घरों में रहे लॉकडाउन का पालन करें।

तो वही अगर देखा जाए तो 112 UP 32 DG 3061 नंबर की PRV भी सोनाडीह क्षेत्र में भर्मण करते लॉकडाउन का पालन कराते नजर आयी।

✍कलम का सिपाही मो सुफियान जोनल हेड आजमगढ़।