देवरिया , आपत्तिजनक हालत में मिला ग्राम प्रधान, जम कर पिटाई

देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में आपत्तिजनक स्थिति में मिले ग्रामप्रधान की ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटाई कर दी। किसी तरह ग्राम प्रधान अपनी जान बचाकर मौके से भागा घायल प्रधान का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया।

गांव के प्रधान के घर से कुछ ही दूरी पर एक महिला का घर है, पति से महिला का संबंध ठीक नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान आए दिन महिला से मिलने उसके घर जाता था। रविवार की रात वह महिला के घर में घुसा तो दर्जनों की संख्या में ग्रामीण महिला के घर पहुंच गए और आपत्तिजनक स्थिति में ही दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रधान की लाठी-डंडे से पिटाई करनी शुरू कर दी। जिससे प्रधान का हाथ व पैर टूट गया। थानाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने कहा कि इसकी सूचना है मामले की जांच चल रही है।