देवरिया में कोरोना संदिग्‍ध की मौत, 14 दिन पहले मुंबई से लौटा था

देवरिया में कोरोना संदिग्?ध की मौत के बाद हड़कम्?प मच गया है। 21 वर्षीय यह युवक 20 मार्च को मुंबई से लौटा था। वह होम क्?वारंटीन में था जहां गुरुवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। शुक्रवार शाम चार बजे के करीब उसकी मौत हो गई। युवक का नमूना कोरोना जांच के लिए गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज भेजा गया है।

देवरिया के खामपार थाना क्षेत्र के परगसहां निवासी 21 वर्षीय युवक करीब तीन महीने पहले मुंबई गया था। वहां पर सटरिंग का कार्य करता था। वह 20 मार्च को अपने घर आया था। ग्राम प्रधान के फोन करने पर 25 मार्च को युवक के घर एबुलेंस से कुछ स्वास्थ्यकर्मी पहुंचे थे। युवक की सेहत खराब देख उसे अलग रखने और परिजनों के संपर्क नहीं रहने देने का निर्देश देकर वे लौट आए थे। तब से वह अलग कमरे में रहता था। गुरुवार की देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के फोन करने पर उसके घर एबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची।

देर रात युवक को कोरोना संदिग्ध मानते हुए जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। जांच के लिए डाक्टरों की टीम ने उसका सैम्पल लेकर बीआरडी मेडिकल कालेज भेजा। शुक्रवार को करीब 4 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी होते जिलाधिकारी अमित किशोर, सीएमओ डा.आलोक पाण्डेय समेत अन्य स्वास्थ्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और युवक के बारे में पूरी जानकारी ली।

मुंबई से आया एक युवक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। उसका सैम्पल शुक्रवार को जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भेजा गया। इसी बीच शाम को करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सांस लेने में उसे दिक्कत थी। *वह कोरोना संक्रमित था या नहीं यह जांच रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा।* फिलहाल पूरी सतर्कता बरतते हुए मेडिकल गाइडलाइन के अनुसार उसका अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।
डा आलोक पाण्डेय, सीएमओ