http://www.maavaishnodevi.org

कटड़ा।माता वैष्णो देवी के दर्शन की यो..."> http://www.maavaishnodevi.org

कटड़ा।माता वैष्णो देवी के दर्शन की यो..."> http://www.maavaishnodevi.org

कटड़ा।माता वैष्णो देवी के दर्शन की यो...">

माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, ऑनलाइन बुकिंग के नियमों में बदलाव; अब रोजाना खुलेगी 2 महीने बाद की यात्रा की बुकिंग

http://www.maavaishnodevi.org

कटड़ा।माता वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बनाने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया को और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर और आवास (अकोमोडेशन) की बुकिंग के लिए महीने की पहली तारीख का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नई व्यवस्था के तहत यात्रा की तारीख से ठीक 2 महीने पहले उसी तारीख की ऑनलाइन बुकिंग खोली जाएगी।

नई व्यवस्था के अनुसार,1 दिसंबर 2026 को सुबह 10 बजे से 1 फरवरी 2027 की बुकिंग शुरू होगी। इसी तरह 2 दिसंबर को 2 फरवरी, 3 दिसंबर को 3 फरवरी और आगे भी इसी क्रम में रोजाना संबंधित तारीख की बुकिंग उपलब्ध होगी।

श्राइन बोर्ड के इस बदलाव से श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा की योजना बनाने में काफी सहूलियत मिलेगी। खासकर दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालु अब अपनी रेलवे टिकट की बुकिंग के साथ ही माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर और आवास की ऑनलाइन बुकिंग भी उसी तारीख के अनुसार कर सकेंगे। इससे यात्रा की तैयारी पहले से बेहतर तरीके से करना आसान होगा।

श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ही करें बुकिंग

श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्राइन बोर्ड ने अपील की है कि हेलीकॉप्टर, आवास और अन्य सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग केवल श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.maavaishnodevi.org के माध्यम से ही करें।

बोर्ड ने श्रद्धालुओं को ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी है। किसी अनजान व्यक्ति, एजेंट या फर्जी वेबसाइट के झांसे में आकर भुगतान न करें।

श्राइन बोर्ड की नई व्यवस्था से माता के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा की योजना बनाने में अधिक सुविधा मिलेगी और ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया भी पहले से अधिक व्यवस्थित होगी।