हरदोई में अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति का पुनर्गठन, जावित्री देवी फिर बनीं अध्यक्ष; हरिश्याम गौतम को महामंत्री की जिम्मेदारी

हरदोई में अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति का पुनर्गठन, जावित्री देवी फिर बनीं अध्यक्ष; हरिश्याम गौतम को महामंत्री की जिम्मेदारी

जय फुले, जय संविधान और जय भीम के नारों के बीच एलोरा बुद्ध विहार में जुटे पंजीकृत सदस्य, सर्वसम्मति से चुनी गई नई नेतृत्व टीम

#Hardoi 

जनपद में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति (पंजीकृत) के पुनर्गठन को लेकर रविवार को एलोरा बुद्ध विहार में आम सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति के पंजीकृत सदस्यों की मौजूदगी में चुनावी प्रक्रिया पूरी कर नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया गया। सर्वसम्मति से जावित्री देवी को अध्यक्ष, हरिश्याम गौतम को महामंत्री, सिद्धार्थ सेन को कोषाध्यक्ष और जयपाल सिंह सुमन को लेखा परीक्षक चुना गया।

29 नवंबर 2026 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चली बैठक की शुरुआत अरुणेंदु कुमार गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद भिक्खु बोधि प्रिय तिस्स ने उपस्थित सदस्यों को पंचशील ग्रहण कराया। समिति की अध्यक्ष जावित्री देवी ने पूर्व समिति को भंग करते हुए पुनर्गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।

चुनाव की जिम्मेदारी श्रद्धेय आर.पी. गौतम और श्रद्धेय हरिश्चन्द्र गौतम को चुनाव अधिकारी के रूप में सौंपी गई। चुनाव अधिकारियों ने सदस्यों को प्रक्रिया की जानकारी दी और समिति के चार प्रमुख पदों पर चुनाव कराया।

अध्यक्ष पद पर जावित्री देवी के नाम पर सर्वसम्मति बनी, वहीं महामंत्री पद के लिए हरिश्याम गौतम का प्रस्ताव सदन ने स्वीकार किया। सिद्धार्थ सेन को कोषाध्यक्ष और जयपाल सिंह सुमन को लेखा परीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव अधिकारियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की तो उपस्थित सदस्यों ने साधु-साधु कहकर समर्थन जताया।

अब समिति की शेष कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष और महामंत्री के विवेकानुसार आगामी बैठक में किया जाएगा।

समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति हरदोई पंजीकृत संस्था है, जिसका पंजीकरण उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत HAR/11311/2022-2023 के रूप में 18 मार्च 2023 को हुआ है। समिति राष्ट्रपिता ज्योतिबाराव फुले और बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को प्रेरणास्रोत मानते हुए सामाजिक विचारधारा और आयोजन से जुड़े कार्य करती है।

#hardoi #UPGovt #highlightseveryone