बिलग्राम थाने की नई कमान मुकेश वर्मा के हाथ, बोले_जनता के लिए बैठे हैं कुर्सी पर, उम्मीदों पर खरा उतरना हमारा फर्ज!

बिलग्राम थाने की नई कमान मुकेश वर्मा के हाथ, बोले_जनता के लिए बैठे हैं कुर्सी पर, उम्मीदों पर खरा उतरना हमारा फर्ज!

#हरदोई/बिलग्राम

बिलग्राम थाने में नए थाना प्रभारी मुकेश वर्मा के पदभार संभालने के बाद शिष्टाचार मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के जिलाध्यक्ष हरदोई पुष्पेंद्र यादव ने थाना प्रभारी मुकेश वर्मा से मुलाकात कर शिष्टाचार भेंट की और शहीद-ए-आजम भगत सिंह का चित्र भेंट किया।

मुलाकात के दौरान न्याय व्यवस्था, जनता की फरियाद और पुलिस की जवाबदेही को लेकर चर्चा हुई। थाना प्रभारी मुकेश वर्मा ने बातचीत में साफ संदेश दिया कि "हम जनता के लिए ही इस कुर्सी पर बैठे हैं, जब तक इस पद पर रहेंगे, जनता की न्याय के प्रति उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।"

कुर्सी का रुतबा नहीं, जनता का भरोसा असली पहचान!

थाने की कुर्सी पर बैठना आसान है, लेकिन जनता के दर्द को सुनना, पीड़ित को न्याय की उम्मीद देना और कानून के तराजू पर बिना भेदभाव के कार्रवाई करना ही असली पुलिसिंग है। थाना प्रभारी के बयान में जनसेवा की भावना दिखाई दी, अब क्षेत्र की जनता भी यही उम्मीद लगाए बैठी है कि फरियाद लेकर थाने पहुंचने वाले लोगों को न्याय की चौखट पर निराश न होना पड़े।

शहीद भगत सिंह का चित्र भेंट कर दिया गया संदेश भी साफ है_देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और जनहित की भावना केवल दीवारों पर तस्वीर बनकर नहीं, बल्कि व्यवहार और कार्रवाई में भी नजर आनी चाहिए।

#HardoiPolice #DMHardoi #UttarPradesh #MYogiAdityanath