पुकार मेरी श्याम की पोस्टर विमोचन 

पुकार मेरी श्याम की पोस्टर विमोचन 

पाली सिटी OP न्यूज पाली 10 दिसंबर रात्रि 7:30 बजे महेश वाटिका पाली में भजन सम्राट संजय  मित्तल (कोलकाता) द्वारा अरदास कीर्तन का आयोजन किया जाएगा आयोजनकर्ता प्रेमप्रकाश राजेश बिंदल परिवार एवं श्री श्याम निशान यात्रा संघ श्री श्याम संकीर्तन परिवार श्री श्याम मित्र मंडल पाली के व्यवस्था होने वाली विशाल भजन संध्या के पोस्टर का विमोचन आज श्री अग्रसेन भवन पाली में किया गया। श्याम बाबा के भक्तों के लिए भक्ति और श्रद्धा से सराबोर विशाल भजन संध्या को लेकर भव्य तैयारियां आज से ही शुरू कर दी गई है कार्यक्रम को भव्यतम बनाने के लिए नीलम कुमार बंसल कैलाश गुप्ता गिरीश गोयल अक्षत बिंदल रामावतार अग्रवाल अनिल पोद्दार कमल जिंदल राजीव डालमिया अनिल गुप्ता एवं मयूर गोयल आदि तैयारीयों में लगे हुए हैं।आयोजक बिंदल परिवार ने  बताया कि 10 दिसंबर गुरुवार को रात्रि 7:30 बजे से स्थानीय महेश वाटिका में भजन सम्राट संजय मित्तल के साथ-साथ अन्य कई कलाकार भी अपनी प्रस्तुति से माहौल को भक्ति मय कर देंगे।