नाम बड़ा दर्शन छोटा! पत्रकार रौनक शुक्ला से कोतवाली परिसर में कथित अभद्रता, सीसीटीवी जांच की उठी मांग

नाम बड़ा दर्शन छोटा! पत्रकार रौनक शुक्ला से कोतवाली परिसर में कथित अभद्रता, सीसीटीवी जांच की उठी मांग

#Hardoi 

साहब, वर्दी सम्मान की पहचान है, मगर सम्मान के साथ व्यवहार भी जरूरी है! हरदोई शहर कोतवाली में तैनात सुरेश सबलोक को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। पत्रकार रौनक शुक्ला का आरोप है कि आज कोतवाली परिसर में सुरेश सबलोक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। रौनक शुक्ला ने घटना की सीसीटीवी फुटेज जांच कराने का दावा भी किया है।

बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पहले पत्रकार रौनक शुक्ला ने ज्वैलरी से जुड़ा एक समाचार प्रकाशित किया था, जिसके बाद से इस प्रकरण को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। सुरेश सबलोक काफी समय से शहर में पुलिस सेवा दे रहे हैं और कथित तौर पर बाइक संख्या UP32DG5149 तथा 112 से जुड़े कार्य में दिखाई देते हैं।

अब सवाल व्यवहार का है, पद का नहीं!

आखिर कोतवाली परिसर में पत्रकार से कथित अभद्रता की नौबत क्यों आई? क्या पुलिस परिसर में आम नागरिक और पत्रकार के साथ व्यवहार की कोई मर्यादा नहीं होनी चाहिए? यदि आरोप सही हैं तो सीसीटीवी फुटेज सामने लाकर निष्पक्ष जांच क्यों न कराई जाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके?

साहब, यह वही रौनक शुक्ला हैं जो सुख-दुःख में पुलिस के साथ खड़े होकर, थानों की खाकी का सम्मान करते हुए पुलिस के अच्छे कार्यों को भी अपनी कलम से जगह देते रहे हैं। सम्मान करने वाली कलम जब खुद सम्मानजनक व्यवहार की उम्मीद करे, तो उसे अनसुना करना उचित नहीं।

वर्दी का सम्मान सिर आंखों पर, लेकिन सम्मान के साथ मर्यादा भी जरूरी है। कानून और अनुशासन का पाठ सबके लिए बराबर होना चाहिए।

अब देखना यह है कि शहर कोतवाली के जिम्मेदार अधिकारी इस कथित घटना को कितनी गंभीरता से लेते हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर वास्तविकता सामने लाते हैं।

कलम सवाल करती है, किसी की कुर्सी देखकर नहीं, बल्कि सच सामने लाने के लिए!

#DMHardoi #UttarPradesh #HardoiPolice #MYogiAdityanath