हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में संचालित भारतीय सेना के कम्युनिटी रेडियो स्टेशनों का मार्गदर्शन करेंगे लखनऊ के आर जे प्रतीक भारद्वाज

RJ Prateek Bharadwaj बने उत्तर भारत क्षेत्र की कम्युनिटी रेडियो सर्विसेज (CRS) के मेंटर

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में संचालित भारतीय सेना के कम्युनिटी रेडियो स्टेशनों के मार्गदर्शन की मिली जिम्मेदारी

लखनऊ, 29 नवंबर 2026।

रेडियो जगत के लोकप्रिय रेडियो जॉकी, कंटेंट क्रिएटर और सामाजिक पहलकर्ता RJ Prateek Bharadwaj को भारतीय सेना के Uttar Bharat Area Community Radio Stations (CRS) का मेंटर नियुक्त किया गया है। इस भूमिका के अंतर्गत वे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में संचालित भारतीय सेना के कम्युनिटी रेडियो स्टेशनों का मार्गदर्शन करेंगे।

14 वर्षों से अधिक का रेडियो इंडस्ट्री का अनुभव रखने वाले RJ Prateek Bharadwaj रेडियो प्रोग्रामिंग, कंटेंट क्रिएशन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में अपनी पहचान रखते हैं। उनकी नियुक्ति का उद्देश्य कम्युनिटी रेडियो स्टेशनों की प्रोग्रामिंग को और प्रभावी बनाना, रेडियो टीमों की क्षमता विकसित करना तथा स्थानीय समुदायों से संवाद को अधिक रचनात्मक और प्रभावशाली बनाना है।

इस जिम्मेदारी के तहत वे रेडियो जॉकी, स्टेशन मैनेजर्स और अन्य टीम सदस्यों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। साथ ही रेडियो, डिजिटल और ग्राउंड एक्टिविटीज के माध्यम से सामुदायिक रेडियो की पहुंच और प्रभाव को बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे।

अपनी नियुक्ति पर RJ Prateek Bharadwaj ने कहा:

?मेरे लिए भारतीय सेना के साथ जुड़ना किसी पद या उपलब्धि से कहीं बढ़कर है। यह मेरे लिए गर्व, सम्मान और जिम्मेदारी का विषय है। एक रेडियो जॉकी के रूप में वर्षों तक आवाज के माध्यम से लोगों से जुड़ने का प्रयास किया है, लेकिन अब उसी अनुभव को देश की सेवा में समर्पित भारतीय सेना के कम्युनिटी रेडियो नेटवर्क के साथ साझा करना मेरे लिए बेहद भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। मेरा प्रयास रहेगा कि इन रेडियो स्टेशनों की आवाज और अधिक प्रभावशाली बने और ये अपने क्षेत्र के लोगों की कहानियों, संस्कृति, जरूरतों और आकांक्षाओं को मजबूती से सामने लाएं।?

RJ Prateek Bharadwaj रेडियो के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक अभियानों में भी सक्रिय हैं। वे गो फॉर गोमती (GO FoR Gomti) के अध्यक्ष हैं। उन्हें बाल एवं सामुदायिक रेडियो के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए UNICEF के प्रतिष्ठित Radio4Child Award से दो बार सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उनके रेडियो कार्य को ACEF Global Gold Award से भी नवाजा गया है। उन्हें JCI India Outstanding Digital Influencer Award 2025 से भी सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर उन्होंने Uttar Bharat Area Army के अधिकारियों एवं पूरी टीम का विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही अपने परिवार, प्रशंसकों और शुभचिंतकों को भी इस उपलब्धि का हिस्सा बताते हुए धन्यवाद दिया।

एक आवाज़, अनेक कहानियां और एक उद्देश्य ? देश के समुदायों को जोड़ना।

यह नियुक्ति RJ Prateek Bharadwaj की रेडियो यात्रा में एक नया अध्याय है, जहां उनका अनुभव भारतीय सेना के कम्युनिटी रेडियो नेटवर्क को नई दिशा देने में योगदान देगा।