*पंचायतीराज संस्था आम चुनाव 2026* *जिले की 9 पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव परिणाम घोषित,*  *भाजपा के 6 एवं कांग्रेस के 3 प्रधान निर्वाचित*

*पंचायतीराज संस्था आम चुनाव 2026*

*जिले की 9 पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव परिणाम घोषित,* 

*भाजपा के 6 एवं कांग्रेस के 3 प्रधान निर्वाचित*

 

पाली सिटी,। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को जिले की 9 पंचायत समितियों में प्रधान पद के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई। जिले की पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए कुल 18 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्वाचन परिणामों में भाजपा के 6 एवं कांग्रेस के 3 प्रत्याशी प्रधान पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।

 

निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत समिति बगड़ी में भाजपा की नैनू देवी 10 मत प्राप्त कर विजयी रहीं, जबकि कांग्रेस की ममता देवी को 5 मत मिले। बाली पंचायत समिति में भाजपा के महीराज सिंह 17 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए, जबकि कांग्रेस के मोहनलाल को 14 मत मिले। देसूरी पंचायत समिति में भाजपा के गुलाबराम 13 मत प्राप्त कर विजयी रहे तथा कांग्रेस के जितेंद्र कुमार जाट को 3 मत मिले।

 

इसी प्रकार मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति में भाजपा की प्रशांत कंवर 15 मत प्राप्त कर प्रधान निर्वाचित हुईं, जबकि कांग्रेस की गवरी को 12 मत मिले। पाली पंचायत समिति में कांग्रेस की दीपा वर्मा 10 मत प्राप्त कर विजयी रहीं तथा भाजपा की रेखा गर्ग को 7 मत मिले। रोहट पंचायत समिति में भाजपा के टीकमराम 11 मत प्राप्त कर प्रधान निर्वाचित हुए, जबकि कांग्रेस के भगराम को 8 मत मिले।

 

सोजत पंचायत समिति में कांग्रेस की नीतू कंवर 11 मत प्राप्त कर विजयी हुईं, जबकि भाजपा की पप्पू देवी को 4 मत मिले। सुमेरपुर पंचायत समिति में कांग्रेस की विमला कुमारी 15 मत प्राप्त कर प्रधान निर्वाचित हुईं तथा भाजपा के मादाराम को 6 मत मिले।

 

रानी पंचायत समिति में कांग्रेस एवं निर्दलीय प्रत्याशी जवाहरलाल के नामांकन पत्र खारिज होने के फलस्वरूप भाजपा के मुन्नालाल आंद्रा को निर्विरोध प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया।