पुलिस अधिकारियों की विदाई ने छोड़ी इंसानियत की अमिट छाप!

भावुकता से कर्तव्य बड़ा,कर्तव्य निभै बलिदानों से....

पुलिस अधिकारियों की विदाई ने छोड़ी इंसानियत की अमिट छाप!

#Hardoi 

सलाम है पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा साहब की पारखी नजर और कार्यशैली को। टड़ियावां प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन, शहर कोतवाली निरीक्षक संजय त्यागी एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार की विदाई का भावुक दृश्य केवल एक औपचारिक समारोह नहीं, बल्कि उनके कार्यकाल में अर्जित जनविश्वास और आत्मीय संबंधों की झलक था।

पुलिसकर्मियों, पत्रकारों और आम नागरिकों की नम आंखें यह संदेश दे गईं कि वर्दी की असली पहचान सिर्फ रुतबे से नहीं, बल्कि व्यवहार, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा से बनती है।

एसपी साहब को साधुवाद! अधिकारियों की कार्यशैली को पहचानना और जिम्मेदारियों के अनुरूप निर्णय लेना प्रशासनिक नेतृत्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

याद रखिए?

कुर्सी का रुतबा वक्त के साथ बदल जाता है,लेकिन इंसानियत से कमाया सम्मान कभी नहीं मिटता।

भावुकता अपनी जगह है, मगर कर्तव्य सर्वोपरि है। क्योंकि वर्दी की शान पद से नहीं, फर्ज निभाने के अंदाज से होती है।

#शुभ_प्रभात 

_डी. डी. शुक्ला स्वतंत्र पत्रकार, हरदोई

#ashokkumarmeena #PoliceRespect #HardoiPolice #highlightseveryonefollowers #MYogiAdityanath #DMHardoi #BreakingNews