महापौर नमिता विकास बुबकिया ने वार्ड 38 एवं 42 में विशेष सफाई कार्यों का किया निरीक्षण

महापौर नमिता विकास बुबकिया ने वार्ड 38 एवं 42 में विशेष सफाई कार्यों का किया निरीक्षण

पाली सिटी नगर निगम पाली की महापौर नमिता विकास बुबकिया ने शहर के वार्ड संख्या 38 एवं 42 में चल रहे विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान महापौर ने सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित सफाई, कचरे का समयबद्ध निस्तारण तथा नालियों की समुचित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है तथा इसमें आमजन की सहभागिता भी आवश्यक है।महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्डों में सफाई व्यवस्था निरंतर प्रभावी बनी रहे तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।इस दौरान नगर निगम आयुक्त देवीलाल बौचल्या, अधिशाषी अभियंता कलीम अख्तर, स्वास्थ्य अधिकारी दिलीप जावा एवं सफाई निरीक्षक चंपालाल हंस,जमादार लक्ष्मण ढांजा विनोद बिजवान विक्रम सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा बहादुरसिंह राठौड़ आदित्य जैन नरेंद्र तिवाड़ी सहित वार्ड वासी उपस्थित रहे।विशेष रूप से पुरानी सभी मंडी स्थित पिंक टॉयलेट का निरीक्षण किया गया।इस दौरान लापरवाही बरतने वालो को चेतावनी दी गई।