* केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध *

 

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग के सुपरिंटेंडेंट एवं इंस्पेक्टरों ने करियर में ठहराव, लंबे समय से लंबित पदोन्नतियों और सेवा संबंधी समस्याओं के विरोध में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।

अखिल भारतीय केंद्रीय कर अधीक्षक संघ (AIASCT) के राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत 23 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक चल रहे इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली एवं पंचकूला ज़ोन सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित CGST कार्यालयों के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की।

आज 26 नवंबर 2026 को दिल्ली में काली पट्टी विरोध प्रदर्शन के प्रमुख स्थल निम्नलिखित रहे:

1. CR Building, ITO, New Delhi ? कार्यालय परिसर एवं सम्मेलन स्थल।

2. DGOV, Samrat Hotel, New Delhi।

3. DG Systems, Samrat Hotel, New Delhi।

 

इसके अतिरिक्त, 23 नवंबर से लगातार दिल्ली एवं पंचकूला ज़ोन के विभिन्न CGST कार्यालयों में भी अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया।

इस आंदोलन में श्रीमती दीपा ऋषि, अध्यक्ष, अखिल भारतीय केंद्रीय कर अधीक्षक संघ, दिल्ली तथा श्री चंद्र प्रकाश, संयुक्त सचिव, अखिल भारतीय केंद्रीय कर अधीक्षक संघ, दिल्ली एवं श्री अमोद कुमार, सुपरिंटेंडेंट एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

अधिकारियों का कहना है कि अनेक अधिकारी 30 वर्षों से अधिक की सेवा पूरी करने के बावजूद केवल एक पदोन्नति प्राप्त करके सेवानिवृत्त हो रहे हैं। यह स्थिति न केवल उनके मनोबल को प्रभावित कर रही है, बल्कि उनके व्यावसायिक भविष्य और सेवा गरिमा पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है।