एसी की ठंडक छोड़ फरियादियों के दर्द को दी तरजीह, विदाई में छलक पड़े आंसू

एसी की ठंडक छोड़ फरियादियों के दर्द को दी तरजीह, विदाई में छलक पड़े आंसू

थाना प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन की कार्यशैली ने जीता लोगों का दिल, बोले_एसी चलाता तो शायद आंख लग जाती, किसी पीड़ित का फोन नहीं उठा पाता

#Hardoi 
.
वर्दी की असली पहचान रौब और रसूख से नहीं, बल्कि जनता के प्रति जिम्मेदारी और पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता से होती है। इसकी एक भावुक मिसाल थाना प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने अपने विदाई समारोह में पेश की। उनके मुंह से निकले चंद शब्दों ने समारोह में मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं।

विदाई समारोह के दौरान थाना प्रभारी इख्तियार हुसैन ने अपनी कार्यशैली का जिक्र करते हुए पत्रकारों को बताया कि उन्होंने अपने कमरे में एसी का इस्तेमाल नहीं किया। इसकी वजह बताते हुए कहा कि अगर एसी चलाता तो उसकी ठंडक में कहीं मेरी आंख लग जाती और इसी बीच किसी पीड़ित का फोन आ जाता तो शायद मैं उसका फोन नहीं उठा पाता। इसलिए मैंने एसी के बजाय सिर्फ पंखे का इस्तेमाल किया, ताकि फरियादियों की समस्याओं के लिए हमेशा उपलब्ध रह सकूं।

उनकी यह बात सुनकर समारोह में मौजूद #डॉ_राम_लखन_गुप्ता_अनुज सहित सभी लोग भावुक हो उठे। किसी अधिकारी के लिए अपनी सुख-सुविधाओं से ज्यादा फरियादियों की पुकार को महत्व देना निश्चित रूप से एक ऐसी सोच है, जो पुलिस की जिम्मेदारी और जनसेवा के मायने समझाती है।

दरअसल, थाने की चौखट पर पहुंचने वाला हर फरियादी किसी न किसी उम्मीद के साथ आता है। उसे केवल कार्रवाई का भरोसा नहीं, बल्कि अपनी बात सुनने वाला एक जिम्मेदार अधिकारी भी चाहिए। इख्तियार हुसैन के विदाई समारोह में कही गई बातों ने इसी भरोसे की अहमियत को सामने रखा।

कुर्सी मिली तो जिम्मेदारी समझी, वर्दी मिली तो सेवा का संकल्प निभाया। पद और तैनाती बदलते रहते हैं, लेकिन अपने काम और व्यवहार से लोगों के दिलों में बनाई गई जगह लंबे समय तक याद रहती है।

उनकी विदाई के मौके पर यही संदेश गूंजता नजर आया कि अधिकारी की पहचान उसके दफ्तर की सुविधाओं से नहीं, बल्कि इस बात से होती है कि संकट में खड़ा पीड़ित उसे कितनी आसानी से अपनी आवाज पहुंचा सकता है।

सलाम उस कर्तव्यभावना को, जहां अपनी आरामतलबी से पहले किसी पीड़ित की फरियाद को प्राथमिकता दी गई।

#MYogiAdityanath #DMHardoi #HardoiPolice #BreakingNews #highlightseveryonefollowers