एक फोटो के सहारे 09 विकास कार्यों का खेल! गढ़ी पंचायत में 13.47 लाख के भुगतान पर सवाल, जांच की आंच में मामला

एक फोटो के सहारे 09 विकास कार्यों का खेल! गढ़ी पंचायत में 13.47 लाख के भुगतान पर सवाल, जांच की आंच में मामला

सीडीओ ने जांच का दिया भरोसा, अब कागज नहीं धरातल पर दिखाना होगा विकास; प्रधान जी को भी 24 घंटे में पक्ष रखने का मौका!

#Hardoi 

अरे साहब! गांव में विकास हुआ या फिर कागजों पर ही सरकारी खजाना दौड़ा दिया गया? विकास खंड टड़ियावां की ग्राम पंचायत गढ़ी में नौ अलग-अलग विकास कार्यों के नाम पर करीब 13.47 लाख रुपये के भुगतान और एक ही फोटो बार-बार अपलोड किए जाने के आरोप ने हड़कंप मचा दिया है।

पौधारोपण, हैंडपंप रिबोर, पंचायत भवन की बाउंड्रीवाल, शौचालय, स्ट्रीट लाइट, कुआं मरम्मत और पंचायत सचिवालय के उपकरणों समेत नौ कार्यों के भुगतान पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि अलग-अलग कामों के सत्यापन में पोर्टल पर एक ही तस्वीर का सहारा लिया गया।

अब सवाल सीधा है_नौ काम हुए तो नौ तस्वीरें कहां गईं? भुगतान हुआ तो मौके पर विकास क्यों नहीं दिख रहा? आखिर किसके सत्यापन और संस्तुति पर सरकारी धन जारी हुआ?

सीडीओ साहब! जांच फाइलों में नहीं, गांव की मिट्टी पर होनी चाहिए। एमबी, बिल-वाउचर, भुगतान अभिलेख और पोर्टल की तस्वीरों का मिलान हो। हर काम का मौके पर सत्यापन हो और गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदारों से जवाबदेही तय की जाए।

सीडीओ ने मामले की जांच कराने की बात कही है। अब देखना है कि जांच में तस्वीरों का खेल खुलता है या मामला फाइलों में ही दबकर रह जाता है।

प्रधान जी, आपके लिए भी खुला है जवाब देने का दरवाजा! आपको अपना पक्ष रखने के लिए 24 घंटे का समय दिया जा रहा है। यदि विकास कार्यों के प्रमाण, भुगतान के अभिलेख या कोई स्पष्टीकरण है तो सामने रखिए। आपका पक्ष भी पूरी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

याद रखिए, सवाल पूछना पत्रकारिता है और जवाब छापना निष्पक्षता। जनता के पैसे का हिसाब तो देना ही पड़ेगा!

डी.डी. शुक्ला/स्वतंत्र पत्रकार

हरदोई, उत्तर प्रदेश

#DMHardoi #MYogiAdityanath #HardoiPolice #highlightseveryonefollowers #BreakingNews #hardoi 

#CDO Hardoi