किसानों के लंबित आवेदनों पर एसडीएम सदर का डंडा, नवीन मंडी में सत्यापन की रफ्तार तेज!

किसानों के लंबित आवेदनों पर एसडीएम सदर का डंडा, नवीन मंडी में सत्यापन की रफ्तार तेज!

गुलाब चंद्र के सख्त दिशा-निर्देश पर हरकत में आया तंत्र, किसानों के अटके काम निपटाने में जुटे कर्मचारी

#Hardoi 

किसानों के आवेदन महीनों तक फाइलों में धूल फांकते रहें, अब यह लापरवाही नहीं चलेगी! एसडीएम सदर गुलाब चंद्र के दिशा-निर्देश पर नवीन मंडी स्थल स्थित केंद्रों पर किसानों के लंबित आवेदनों का सत्यापन तेजी से कराया जा रहा है।

प्रशासन की कोशिश है कि कागजों की उलझन में किसानों के काम न अटकें और लंबित आवेदनों की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी हो। इसके लिए संबंधित केंद्रों पर सत्यापन कार्य में तेजी लाई गई है।

अब देखना यह है कि अधिकारियों की यह सख्ती किसानों को कितनी जल्दी राहत दिलाती है। क्योंकि किसान को आश्वासन नहीं, अपने काम का निस्तारण चाहिए।

सवाल साफ है_किसानों के काम समय पर होंगे या फिर फाइलें दोबारा धूल फांकेंगी?

✍️ डी.डी. शुक्ला/स्वतंत्र पत्रकार

#HardoiPolice #MYogiAdityanath #DMHardoi #highlightseveryonefollowers