त्योहारों में जनता के बीच नजर नहीं आए, अब टिकट की आस लगाए बैठे नेताओं को जनता दिखाएगी आईना!

हरदोई में फेसबुकिया नेताओं पर सियासी तंज!

त्योहारों में जनता के बीच नजर नहीं आए, अब टिकट की आस लगाए बैठे नेताओं को जनता दिखाएगी आईना!

#Hardoi 

सियासत भी बड़ी निराली चीज है साहब! जब जनता के सुख-दुख में शामिल होने का मौका होता है, तब कुछ नेता फेसबुक की दुनिया में ही अपनी नेतागिरी चमकाते नजर आते हैं। त्योहार आए, खुशियां आईं, लोगों के घरों में रौनक छाई, लेकिन जनता के बीच ऐसे नेताओं की मौजूदगी कहीं दिखाई नहीं दी।

अब चुनाव नजदीक आते ही कुछ फेसबुकिया नेताओं की सियासी सक्रियता बढ़ने लगी है। टिकट की दावेदारी के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। इसी को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा और तंज का दौर गर्म है।

जनता का सीधा सवाल है कि जो नेता त्योहारों पर जनता के बीच दो घड़ी खड़े नहीं हो सके, जो सुख-दुख में साथ नहीं दिखे, वे चुनाव के समय किस मुंह से वोट मांगने आएंगे?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने भी अब टिकट वितरण को लेकर एक बड़ी चुनौती है। अगर जनता से कटे हुए और सिर्फ फेसबुक पर नेतागिरी करने वाले चेहरों को टिकट मिला, तो चुनावी मैदान में उन्हें जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

#डी_डी_शुक्ला_का_दो_टूक_सन्देश_

"नेताजी! फेसबुक पर फोटो चमकाने से वोट नहीं मिलत हैं। जनता के बीच रहिके सुख-दुख बांटना पड़त है। चुनाव के समय हाथ जोड़ने से पहिले त्योहारों में भी जनता के दरवाजे पहुंचना पड़त है। वरना टिकट चाहे साइकिल से मिल जाए, जनता वोट की रफ्तार पैदल कर देगी!"

😃😃😃😃😃😃😃😃😃😃😃😃😃

सियासत में चेहरा नहीं, जनता के बीच किया गया काम बोलता है।

#शुभ_प्रभात 

#highlightseveryonefollowers #लखनऊ #AkhileshYadav 

Akhilesh Yadav Followers & Highlights UP Police Followers to Followers