आग से खेलने वाले चिंगारियों की परवाह नहीं करते, झूठ का सहारा लेने वाले अंजाम से डरते हैं - कमलेश अवस्थी

आग से खेलने वाले चिंगारियों की परवाह नहीं करते, झूठ का सहारा लेने वाले अंजाम से डरते हैं - कमलेश अवस्थी

भाजपा के विधायकों पर पोस्टर के जरिए सियासी तंज, सुशील शुक्ला की दावेदारी और राजनीतिक मुद्दों ने पकड़ा जोर; कमलेश अवस्थी ने विरोधियों को दिया दो टूक जवाब

#लखनऊ

राजनीति में जब बात विचारों और सिद्धांतों की हो तो मैदान में उतरने वाले हर शख्स को सवालों का सामना करना पड़ता है। लेकिन आग से खेलने वाले चिंगारियों की परवाह नहीं करते ।अंजाम-ए-जिंदगी की चिंता तो वह करें, जो झूठ का सहारा लेकर चलते हैं। यह तीखा बयान कमलेश अवस्थी, राष्ट्रीय महासचिव विकल्प मोर्चा एवं जिला उपाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दिया है।

कमलेश अवस्थी ने दो टूक अंदाज में कहा कि सच्चाई की राह पर चलने वालों को विरोध और चुनौतियों से डरने की जरूरत नहीं है। जो लोग अपनी बात मजबूती से रखते हैं, उन्हें किसी की धमकी या राजनीतिक दबाव से पीछे नहीं हटना चाहिए।

वहीं दूसरी तरफ जारी पोस्टर ने भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल बना दिया है। पोस्टर में सुशील शुक्ला को 170 विधानसभा क्षेत्र सरोजनी नगर से प्रत्याशी के रूप में प्रस्तुत किया गया है। उन्हें जन विश्वास पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया गया है।

पोस्टर पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया है कि अब डूबती नैया को कथा भागवत से भाजपा विधायक संवारने में लगे हैं। इसके साथ ही यूजीसी, जातिगत आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट जैसे मुद्दों को उठाते हुए भाजपा की राजनीतिक स्थिति पर सवाल खड़े किए गए हैं।

पोस्टर में बच्चों के भविष्य और स्वर्णिम भविष्य की बात करते हुए धार्मिक आयोजनों और राजनीतिक जवाबदेही के बीच एक सवाल खड़ा करने की कोशिश की गई है। संदेश साफ है कि जनता को केवल भाषणों और आयोजनों से नहीं, बल्कि काम और नीतियों से जवाब चाहिए।

कमलेश अवस्थी का कहना है कि राजनीति में सवाल पूछना कोई गुनाह नहीं और जनता के मुद्दे उठाना किसी की जागीर नहीं है। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने और सत्ता से जवाब मांगने का अधिकार है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि पोस्टर के जरिए उठाए गए राजनीतिक सवालों पर संबंधित नेताओं की क्या प्रतिक्रिया आती है। फिलहाल कमलेश अवस्थी के इस बेबाक बयान और पोस्टर की सियासी भाषा ने राजनीतिक चर्चा को नया रंग दे दिया है।

#शुभ_प्रभात 

_डी. डी. शुक्ला स्वतंत्र पत्रकार