2 दिसंबर तक रात में बंद रहेगा बाजपुर-हेमपुर स्माइल के बीच रेलवे फाटक, यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

2 दिसंबर तक रात में बंद रहेगा बाजपुर-हेमपुर स्माइल के बीच रेलवे फाटक, यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

रात में रेलवे फाटक रहेगा बंद

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में रेलवे संरक्षा और अनुरक्षण कार्यों को सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए बाजपुर-हेमपुर स्माइल रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित समपार संख्या 37/स्पेशल को 2 दिसंबर 2026 तक प्रतिदिन रात्रि में बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार सिंह ढाबा के समीप स्थित समपार संख्या 37/स्पेशल (किमी 51/17-18) पर 25 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रतिदिन रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

इस दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। वाहन चालक हेमपुर स्माइल रेलवे स्टेशन के समीप स्थित समपार संख्या 38/सी से आवागमन कर सकेंगे।

रेलवे प्रशासन ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान बंद रेलवे फाटक की ओर जाने से बचें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। साथ ही यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

रेलवे प्रशासन ने अनुरक्षण कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।