ग्राम खोखराआमा में बुनियादी सुविधाओं की कमी: मदद की गुहार लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे पहाड़ी कोरवा परिवार 

CITIUPDATE NEWS/संतोष सारथी/जिले के ग्राम पंचायत सतरंगा के आश्रित ग्राम खोखराआमा में बुनियादी सुविधाओं की माँग को लेकर दर्जनों पहाड़ी कोरवा ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जिसमें महिला, पुरुष एवं छोटे बच्चे भी शामिल थे। इस दौरान उन्होंने, बिजली, पानी, सड़क एवं जनमन आवास की माँग ज्ञापन के माध्यम से की हैं।

जनदर्शन में पहुंचे पहाड़ी कोरवा ने बताया की ग्राम पंचायत सतरंगा का आश्रित ग्राम खोखराआमा पहाड़ी एवं दुर्गम रास्तों से भरा पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों का निवास हैं। जहां लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जनमन आवास को लेकर प्रशासन द्वारा 20 परिवारों के निर्माण हेतु सर्वे कराया गया था, मगर अब तक उनके आवास स्वीकृत नहीं हो सके हैं। साथ ही ग्रामीणों ने सोलर लाइट लगाने की माँग जिला प्रशासन से की हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि दूरस्थ एवं वनांचल इलाका होने के कारण पूर्ण रूप से विद्युतीकरण नहीं हो सकी हैं। जिसके कारण गांव में अंधेरा पसरा होता हैं। शाम होते ही जंगली जानवरों का डर हमेशा लगा रहता हैं। इस हेतु सोलर लाइट की माँग की गई है।

मुख्य मार्ग से गाँव तक पक्के रास्ते का अभाव -ग्रामीणों ने बताया की मुख्य मार्ग से उनके गांव तक जाने हेतु अब तक पक्के रास्ते का निर्माण नहीं हो सका हैं। ऊबड़ खाबड़, कच्चे एवं दुर्गम रास्तों से होकर ग्रामीणों को गांव तक आवाजाही करनी पड़ती हैं। पक्की सड़क नहीं होने से अधिकारि भी गांव तक नहीं पहुंच पाते हैं।

उक्त मामले को लेकर पहाड़ी कोरवा परिवारो ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए जल्द समस्या के निराकरण की माँग की है ।