6 दिसंबर को लखनऊ चलो! बाबा साहब के सम्मान में हरदोई से उठेगी आवाज, मुकुंद पाल वर्मा ने किया भावुक आह्वान

6 दिसंबर को लखनऊ चलो! बाबा साहब के सम्मान में हरदोई से उठेगी आवाज, मुकुंद पाल वर्मा ने किया भावुक आह्वान

बहुजन समाज के स्वाभिमान, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने की अपील, गांव-गांव से लखनऊ पहुंचने का दिया संदेश

#Hardoi 

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम केवल इतिहास के पन्नों में दर्ज कोई नाम नहीं, बल्कि करोड़ों शोषितों, वंचितों और दबे-कुचले लोगों के स्वाभिमान की पहचान है। जिस महापुरुष ने समाज को शिक्षा, समानता और अधिकारों की राह दिखाई, उनके परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धा और सम्मान का संदेश लेकर 6 दिसंबर को लखनऊ चलने की अपील की गई है।

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकुंद पाल वर्मा ने हरदोई जनपद के समस्त बहुजन समाज के साथियों, बसपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और बाबा साहब के अनुयायियों से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने का भावुक आह्वान किया है।

मुकुंद पाल वर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन समाज के उन लोगों के हक और सम्मान के लिए समर्पित कर दिया, जिनकी आवाज कभी दबा दी जाती थी। उन्होंने शिक्षा को हथियार, संविधान को ताकत और समानता को जीवन का मूलमंत्र बनाया।

उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर सिर्फ श्रद्धांजलि देने का दिन नहीं, बल्कि बाबा साहब के संघर्षों को याद कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने का दिन है। गांव की गलियों से लेकर शहर की सड़कों तक बहुजन समाज को अपने अधिकारों, सम्मान और एकता के प्रति जागरूक होना होगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब जरूरत है कि समाज आपसी भेदभाव भुलाकर एकजुट हो और बाबा साहब के विचारों को हर घर तक पहुंचाए। उन्होंने सभी साथियों से अपील की कि अपने-अपने गांव, कस्बे और क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करें।

मुकुंद पाल वर्मा का संदेश है_

जिस महापुरुष ने हमें सिर उठाकर जीना सिखाया, जिस संविधान ने हमें बराबरी का अधिकार दिया, उस महामानव के सम्मान में हमारी मौजूदगी ही उनके विचारों के प्रति सच्ची श्रद्धा होगी।

#highlightseveryonefollowers #highlightseveryone #hardoi #Mayawati