जनगणना अभियान में जीआरपी कर्मियों ने ऑनलाइन दर्ज कराया अपना विवरण

कासगंज। भारत की जनगणना 2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान में शुक्रवार को थाना जीआरपी कासगंज के पुलिसकर्मियों ने भाग लेकर ऑनलाइन पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज कराया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपने परिवार के सदस्यों की भी स्व-गणना कराने के लिए अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित किया।

16 से 30 नवंबर तक चल रहे स्व-गणना कार्यक्रम के तहत थाना जीआरपी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों ने 20 नवंबर को पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर प्रक्रिया पूरी की। इस मौके पर थानाध्यक्ष कोमल कुन्तल सहित थाने के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जनगणना अभियान की प्रगणक कामिनी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।