विवेक सक्सेना बने उत्तर पश्चिम रेलवे अधिकारी संगठन के अध्यक्ष, रूपेश सिंघवी को मिली महासचिव की जिम्मेदारी

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे अधिकारी संगठन (एनडब्ल्यूआरओए) का मुख्यालय में पुनर्गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) विवेक सक्सेना को अध्यक्ष और वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी (यातायात) रूपेश सिंघवी को महासचिव चुना गया।

इसके अलावा डॉ. लक्ष्मी मीना को उपाध्यक्ष, निखिल गर्ग को कोषाध्यक्ष तथा राजकुमार और शैलेश चौधरी को संयुक्त सचिव चुना गया। संगठन की कार्यकारिणी में महेश कुमार मीना, एसएल मीना, मनोज गर्ग, जगदीश चौधरी, संदीप चौहान, यशपाल सिंह डाबी, मैत्रेयी चारण, मेजर शशांक और जितेंद्र मीना को भी शामिल किया गया।

बैठक में अधिकारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें आठवें वेतन आयोग से संबंधित विषय प्रमुख रहा। इसके अलावा अन्य मांगों और संगठनात्मक मुद्दों पर आगामी माह में कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा जताई गई।