प्रथम अपील में सिर्फ 'OK' लिखकर अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला! RTI आवेदक को नहीं मिला जवाब, सूचना के अधिकार की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

प्रथम अपील में सिर्फ 'OK' लिखकर अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला! RTI आवेदक को नहीं मिला जवाब, सूचना के अधिकार की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

#Hardoi 

 उत्तर प्रदेश सरकार के आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल पर सूचना मांगने वाले आवेदकों को किस तरह जवाब दिया जा रहा है, इसकी एक तस्वीर सामने आई है। हरदोई से जुड़े एक आरटीआई प्रकरण में प्रथम अपीलीय अधिकारी की ओर से जवाब के नाम पर महज 'OK' लिखकर प्रथम अपील का निस्तारण कर दिया गया।

पोर्टल पर उपलब्ध विवरण के अनुसार, आवेदक डी डी शुक्ला ने दिनांक 02 नवंबर 2026 को पंजीकरण संख्या MVNL/A/2026/60651 के तहत आवेदन दाखिल किया था। निर्धारित प्रक्रिया में संतोषजनक सूचना न मिलने पर प्रथम अपील की गई। पोर्टल पर 17 नवंबर 2026 को अपील का निस्तारण दर्शाया गया है। लेकिन प्रथम अपीलीय अधिकारी के जवाब वाले कॉलम में केवल अंग्रेजी के दो अक्षर 'OK' दर्ज दिखाई दे रहे हैं।

इस प्रकरण में प्रथम अपीलीय अधिकारी के रूप में राजीव भट्ट (EDC हरदोई) का नाम और पदनाम SE दर्ज है। वहीं नोडल अधिकारी के विवरण में राजकुमार त्रिपाठी का नाम प्रदर्शित हो रहा है।

सवाल यह है कि क्या प्रथम अपील का निस्तारण महज 'OK' लिख देने से हो सकता है? क्या आवेदक को मांगी गई सूचना उपलब्ध कराई गई? क्या अपील में उठाए गए बिंदुओं पर कोई स्पष्ट निर्णय दिया गया? आखिर किस आधार पर अपील का निस्तारण दर्ज किया गया?

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का माध्यम है। ऐसे में यदि प्रथम अपील के जवाब में केवल 'OK' दर्ज किया गया है और कोई स्पष्ट सूचना अथवा आदेश उपलब्ध नहीं कराया गया, तो यह व्यवस्था की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस मामले में स्पष्ट जवाब देते हैं या फिर आरटीआई आवेदक को सूचना के लिए आगे भी अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ेंगे।

_डी.डी. शुक्ला/स्वतंत्र पत्रकार

#highlightseveryonefollowers #UttarPradesh #highlightseveryone #hardoi #YogiAdityanath #सूचनाविभाग #सूचनाकाअधिकार2005 #dmhardoi

Yogi Adityanath Office Uttar Pradesh Highlights Exen Edd Hardoi