जगद्धात्री प्रतिमा विसर्जन के चलते 19 से 21 नवंबर तक सर्कुलर रेलवे की लोकल ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

जगद्धात्री प्रतिमा विसर्जन के चलते 19 से 21 नवंबर तक सर्कुलर रेलवे की लोकल ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

तीन दिन बदलेगा लोकल ट्रेनों का संचालन

कोलकाता। जगद्धात्री प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए रेलवे ने सर्कुलर रेलवे की ट्रेन सेवाओं में बदलाव किया है। 19, 20 और 21 नवंबर 2026 को प्रतिदिन शाम 4 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक लोकल ट्रेनों का संचालन नियंत्रित रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनें बीच रास्ते में समाप्त होंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को निर्धारित स्टेशन के बजाय दूसरे स्टेशन से रवाना किया जाएगा। कई ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव रहेगा।

सियालदह मंडल के अनुसार बारासात-माझेरहाट लोकल ट्रेन संख्या 30312, नैहाटी-बालीगंज लोकल 30122 और दत्तपुकुर-माझेरहाट लोकल 30314 टाला स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होंगी। वहीं माझेरहाट-हाबरा लोकल 30331, बालीगंज-बैरकपुर लोकल 30111 और माझेरहाट-बारासात लोकल 30313 टाला स्टेशन से ही अपनी आगे की यात्रा शुरू करेंगी।

इसके अलावा गेडे-माझेरहाट लोकल ट्रेन संख्या 30144 सियालदह उत्तर स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी। माझेरहाट-नैहाटी लोकल ट्रेन संख्या 30123 भी सियालदह उत्तर स्टेशन से रवाना की जाएगी।

हाबरा-माझेरहाट लोकल ट्रेन संख्या 30332 काकुर्गाछी-बालीगंज मार्ग से होकर चलेगी। वहीं माझेरहाट-दत्तपुकुर लोकल 30353 और माझेरहाट-रानाघाट लोकल 30135 को बालीगंज-काकुर्गाछी के परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। नैहाटी-माझेरहाट लोकल 30152 अपने निर्धारित मार्ग से बालीगंज होकर चलेगी।

लक्ष्मीकांतपुर-माझेरहाट लोकल ट्रेन संख्या 30711 बालीगंज स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी, जबकि माझेरहाट-दत्तपुकुर लोकल 30317 बालीगंज से टाला होकर रवाना होगी। सियालदह-बीबी़डी बाग लोकल 30416 माझेरहाट स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी और बीबीडी बाग-बारुईपुर लोकल 30451 माझेरहाट स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि 19 से 21 नवंबर के बीच यात्रा करने से पहले ट्रेन संचालन में किए गए बदलावों को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए सियालदह मंडल ने खेद जताया है।