कासगंज रेलवे स्टेशन पर छूटे यात्री के दो बैग जीआरपी ने बरामद कर लौटाए

कासगंज। कासगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर छूटे यात्री के दो बैग जीआरपी पुलिस ने बरामद कर उन्हें सुरक्षित वापस कर दिए। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेज, शादी के कार्ड, कपड़े और अन्य निजी सामान रखा था।

जीआरपी पुलिस को 17 नवंबर को प्लेटफार्म नंबर एक पर काले रंग के दो पिट्ठू बैग लावारिस हालत में मिले। पुलिस ने तत्काल बैग के मालिक की तलाश शुरू की। जानकारी करने पर पता चला कि बैग फर्रुखाबाद जिले के मेरापुर थाना क्षेत्र के नगला चंपत निवासी सौरभ यादव के हैं।

सौरभ यादव ने थाने पहुंचकर बताया कि वह अपने मित्र अभिषेक और उनकी बहन सोनी के साथ फर्रुखाबाद के पखना से शादी के कार्ड बांटने कासगंज आए थे। जल्दबाजी और अधिक सामान होने के कारण दोनों बैग स्टेशन पर ही छूट गए। घर पहुंचने पर उन्हें बैग गुम होने की जानकारी हुई।

जीआरपी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों बैग यात्री सौरभ यादव को सुपुर्द कर दिए। बैग बरामद करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कोमल कुन्तल, कांस्टेबल वीरेश कुमार और महिला कांस्टेबल सुधा चौहान शामिल रहीं।