मुकुल सिंह आशा को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी, भाजपा किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के बने क्षेत्रीय मंत्री

मुकुल सिंह आशा को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी, भाजपा किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के बने क्षेत्रीय मंत्री

नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह,समर्थकों ने दी बधाइयां; किसानों की आवाज बुलंद करने की जिम्मेदारी

#हरदोई
.
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार और किसान मोर्चा को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हरदोई के सक्रिय नेता मुकुल सिंह आशा को भाजपा किसान मोर्चा अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किया है।

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने के बाद हरदोई के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए इसे हरदोई के लिए गौरव का विषय बताया।

मुकुल सिंह आशा की नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू, राज्य मंत्री रजनी तिवारी, विधायक बिलग्राम आशीष सिंह आशु, विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत, अनुराग मिश्र, प्रीतेश दीक्षित, सत्यम शुक्ला, अतुल सिंह, आजाद भदौरिया, अर्जुन सिंह चंदेल, अभय दीक्षित सनी, डॉ. आदर्श दीपक मिश्र, गजेंद्र सिंह चौहान, ऋतुराज त्रिपाठी, ऋषभ त्रिपाठी, देव गुप्ता सहित तमाम पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी।

कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि मुकुल सिंह आशा अपनी नई जिम्मेदारी के माध्यम से किसान मोर्चा को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे और किसानों से जुड़े मुद्दों को संगठन के मंच पर मजबूती से उठाएंगे।

वहीं, मुकुल सिंह आशा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और किसानों के हितों के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

हरदोई की राजनीति में नई जिम्मेदारी, संगठन में बढ़ा मुकुल सिंह आशा का कद!

#UttarPradesh #CMYogi #cmyogiadityanathji