खेरागढ़ में 20 दिसंबर को लगेगा 14वां सर्वजातीय महा रक्तदान शिविर

सुमित गर्ग पत्रकार,

खेरागढ़। अपना घर सेवा समिति खेरागढ़ की ओर से 20 दिसंबर, रविवार को अग्रवाल भवन खेरागढ़ में 14वां सर्वजातीय सामूहिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के आयोजन को लेकर समिति के सभी पदाधिकारियों की प्रथम बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से शिविर लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में समिति संस्थापक रम्मो लाल गोयल, संरक्षक कृष्ण कुमार पंसारी, अध्यक्ष गिर्राज किशोर सिंघल, कोषाध्यक्ष संजय बंसल, उपाध्यक्ष बनवारी लाल सिंघल, सलाहकार केशव देव गोयल, मंत्री नरेश मंगल, उमाशंकर गोयल, मनीष गर्ग, भगवान मित्तल, दिनेश गर्ग एवं ब्लड प्रबंधक प्रमोद कुमार मित्तल मौजूद रहे।