खेरागढ़ के दीपक नागर बने भाजपा एससी मोर्चा के जिला महामंत्री, नगर में हुआ भव्य स्वागत

खेरागढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा खेरागढ़ निवासी दीपक नागर को अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने पर नगर में खुशी का माहौल है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद शनिवार को नगरवासियों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने दीपक नागर का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

स्वागत के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि दीपक नागर को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस अवसर पर समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

वहीं दीपक नागर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभाते हुए पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस दौरान नगर के अनेक गणमान्य लोग, भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।