त्योहारी सीजन में रेलवे की सौगात, उधना से जयपुर के लिए आज चलेगी एक तरफा स्पेशल ट्रेन

त्योहारी सीजन में रेलवे की सौगात, उधना से जयपुर के लिए आज चलेगी एक तरफा स्पेशल ट्रेन

उधना से खातीपुरा के लिए विशेष ट्रेन का संचालन

जयपुर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए उधना से खातीपुरा (जयपुर) के बीच एक तरफा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे गुजरात से राजस्थान आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन संख्या 09019 उधना-खातीपुरा एक तरफा स्पेशल 14 नवंबर 2026 को उधना से शाम 4:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

यह ट्रेन अपने सफर के दौरान भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ और जयपुर रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस विशेष ट्रेन में कुल 20 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें 6 द्वितीय शयनयान, 12 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं। रेलवे की इस व्यवस्था से त्योहारी सीजन में यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा।