भैया दूज पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने मुंह बोली बहन सीमा यादव से कराया तिलक, दिया आपसी सौहार्द का संदेश

भैया दूज पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने मुंह बोली बहन सीमा यादव से कराया तिलक, दिया आपसी सौहार्द का संदेश

 

बोले आबिद रजा? भैया दूज भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक, समाज में प्रेम-मोहब्बत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी।

 

बदायूं। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक भैया दूज का पर्व जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने अपनी मुंह बोली बहन सीमा यादव से परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार तिलक कराया। इस दौरान सीमा यादव ने उनके माथे पर तिलक लगाकर दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं पूर्व मंत्री आबिद रजा ने अपनी बहन को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि भैया दूज का त्योहार हिंदुस्तान की सांस्कृतिक विरासत और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, सम्मान, विश्वास और सामाजिक एकता का संदेश देता है।

 

उन्होंने कहा कि भारत की खूबसूरती इसकी गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे में बसती है। देश में सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को मिल-जुलकर प्रेम और मोहब्बत के साथ रहना चाहिए। समाज में नफरत फैलाने तथा धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली राजनीति करने वालों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

 

आबिद रजा ने कहा कि त्योहार केवल धार्मिक परंपराओं तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये समाज के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और रिश्तों में मिठास बढ़ाने का काम करते हैं। हमें एक-दूसरे के धर्म, संस्कृति और भावनाओं का सम्मान करते हुए सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना चाहिए।

 

भैया दूज के अवसर पर पूर्व मंत्री आबिद रजा द्वारा अपनी मुंह बोली बहन सीमा यादव से तिलक कराना जनपद में आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देने वाला प्रसंग रहा। उनके इस कदम को सामाजिक सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

मोहम्मद तारिक संवाददाता

जिला बदायूं

मोबाइल: 9634203086