आचार्य दुर्वेश यादव बने समाजवादी शिक्षक सभा के जिला उपाध्यक्ष, शिवपाल सिंह यादव ने सौंपा मनोनयन पत्र

�आचार्य दुर्वेश यादव बने समाजवादी शिक्षक सभा के जिला उपाध्यक्ष, शिवपाल सिंह यादव ने सौंपा मनोनयन पत्र

�

**सहसवान/बदायूं।** समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से शिक्षक सभा की जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। सहसवान क्षेत्र में शिक्षित, संघर्षशील एवं गंभीर व्यक्तित्व के रूप में अपनी पहचान रखने वाले आचार्य दुर्वेश यादव को समाजवादी शिक्षक सभा बदायूं का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति से समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

�

जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर तथा समाजवादी पार्टी बदायूं के जिलाध्यक्ष आशीष यादव की संस्तुति पर शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष चन्द्रकेश यादव गुरुजी ने आचार्य दुर्वेश यादव को जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

�

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आचार्य दुर्वेश यादव को मनोनयन पत्र सौंपकर आशीर्वाद दिया और संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

�

आचार्य दुर्वेश यादव शिक्षा जगत से जुड़े होने के साथ-साथ लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। वह उमराव सिंह इंटर कॉलेज, रसूलपुर कलां, सहसवान में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा वह कई बार जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। क्षेत्र में उनकी पहचान एक शिक्षित, जुझारू एवं गंभीर व्यक्तित्व वाले नेता के रूप में रही है।

�

उनकी नियुक्ति को सहसवान क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के शिक्षक संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से शिक्षक सभा को नई मजबूती मिल सकती है।

�

आचार्य दुर्वेश यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और आशा जताई कि वह संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को शिक्षकों के बीच पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।