बैकुंठपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान का शंखनाद, जनचौपाल के जरिए जनता को किया जागरूक

बैकुंठपुर। वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत बैकुंठपुर शहर में मंडलस्तरीय जनचौपाल संवाद कार्यक्रम का आगाज किया गया। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 चेर में आयोजित जनचौपाल के माध्यम से नागरिकों को मताधिकार की रक्षा, वोट की अहमियत और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता के प्रति जागरूक किया गया कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला एवं कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने अपने विचार रखते हुए अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का वोट बेहद महत्वपूर्ण है। मताधिकार की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है इस दौरान वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के पैम्फलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही कथित वोट चोरी के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने और अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया गया जनचौपाल में महामंत्री बृजवासी तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष यादव, लल्ला अजय सिंह, रियाजउद्दीन, धीरज सिंह, रामायण सिंह, नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह, पार्षद अंकित गुप्ता एवं ललिता सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।जनचौपाल के माध्यम से अभियान को वार्ड स्तर तक पहुंचाने और आम नागरिकों को लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में पहल की गई।