दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, दी आर्थिक मदद, न्याय का दिलाया भरोसा

बदायूं। दातागंज मेले में हुए हत्याकांड में मृतक रोहित गौतम पुत्र ऋषिपाल गौतम निवासी ग्राम बेहटा माधो के घर आज पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य पहुंचे।

पूर्व विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को 51000 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

इस दौरान सिनोद शाक्य ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना ही चाहिए। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाए।

उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि वह इस मामले को लेकर प्रशासन से बात करेंगे और परिवार को पूर्ण न्याय दिलाने तक उनके साथ हैं।दातागंज, बदायूं। दातागंज मेले में हुए हत्याकांड में मृतक रोहित गौतम पुत्र ऋषिपाल गौतम निवासी ग्राम बेहटा माधो के घर आज पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य पहुंचे।

पूर्व विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को 51000 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

इस दौरान सिनोद शाक्य ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना ही चाहिए। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाए।

उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि वह इस मामले को लेकर प्रशासन से बात करेंगे और परिवार को पूर्ण न्याय दिलाने तक उनके साथ हैं।