लुधियाना स्टेशन पर मानवता की मिसाल, दौरा पड़ने से अस्वस्थ यात्री को रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत दिलाई चिकित्सा सहायता

लुधियाना। रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता और तत्परता से लुधियाना रेलवे स्टेशन पर अचानक अस्वस्थ हुए एक यात्री को समय रहते चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। यात्री को दौरा पड़ने के कारण अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मचारियों ने बिना देर किए सहायता के लिए कदम उठाए और यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।

रेलवे कर्मचारियों की इस संवेदनशील पहल से आपात स्थिति में यात्री को समय पर जरूरी मदद मिल सकी। कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने बताया कि फिरोजपुर मंडल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। रेलवे प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों को बिना देरी के आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक बनी रहे।