कल जगह जगह भगवान चित्रगुप्त जी व कलम दवात के पूजन कार्यक्रम आयोजित होगें

कर्मफल दाता भगवान चित्रगुप्त जी के पूजन व कलम दवात पूजन को लेकर कायस्थ परिवारों सहित हिन्दू परिवारों में विशेष उत्साह रहता है इसी क्रम में जनपद के विभिन्न स्थानों में व घर घर उनकी पूजा का आयोजन किया जाता है।इसी क्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व डॉ अनुराग श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा फतेहपुर ने अपील जारी करते हुए कायस्थ परिवारों से अपील करते हुए कहा कि 11 नवम्बर 26 को प्रातः 11 बजे श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित श्री चित्रगुप्त जी के मंदिर में भगवान चित्रगुप्त जी व कलम दवात के पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।आप सभी की उपस्थिति सपरिवार सादर प्रार्थनीय है।वहीं कुमार संदीप जी ,श्री हनुमान चालीसा पाठ परिवार ट्रस्ट ने बताया कि कलम दवात पूजन का कार्यक्रम दिनांक 11 नवंबर, 2026 को अपरान्ह 2 बजे से होना सुनिश्चित है। जिसमें परिवार के सभी बच्चों की पुस्तिका का भी पूजन किया जाएगा। अतः सभी से आग्रह है कि अपने बच्चों को कार्यालय में निर्धारित समय अपरान्ह 2 बजे भेजने का कष्ट करें। उक्त कार्यक्रम के साथ ही एक माह एक कार्यक्रम के तहत कार्यालय में ही सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ भी किया जाना है। जिसमें आपकी गरिमापूर्ण उपस्थिति और सहयोग अपेक्षित है।