* मजदूरों और लेबर के साथ मनाई दिवाली , उपहार देकर किया सम्मानित *

 

नई दिल्ली। दिवाली खुशियों, प्रेम और आपसी भाईचारे का त्योहार है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने बाजार में काम करने वाले मजदूरों एवं लेबर के साथ दिवाली का पर्व मनाया।

इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा ने सभी मजदूर भाइयों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और उन्हें उपहार भेंट कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि दिवाली की खुशियां तभी पूरी होती हैं, जब समाज का हर वर्ग इसमें शामिल हो। मजदूर और लेबर हमारे व्यापार की मजबूत नींव हैं। उनकी मेहनत और योगदान के बिना बाजार की रौनक और व्यापार की तरक्की की कल्पना नहीं की जा सकती।

पम्मा ने कहा कि हमें उन लोगों को कभी नहीं भूलना चाहिए, जो दिन-रात मेहनत करके हमारे बाजार और कारोबार को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। त्योहारों की खुशियां उनके साथ बांटना हमारा सामाजिक और नैतिक दायित्व है।