हिमगिरी कॉलोनी में मकान की मोंटी में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने समय रहते पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

मुरादाबाद। हिमगिरी कॉलोनी में मकान की दूसरी मंजिल पर बनी मोंटी में रखे सामान में अचानक आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के आदेश पर तत्काल एक फायर टेंडर घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

अग्निशमन अधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश शर्मा के निर्देशन में अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तत्परता से आग बुझाने का कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग नितिन सक्सेना पुत्र एनके वर्मा के मकान संख्या बीडीआर-31, हिमगिरी कॉलोनी में दूसरी मंजिल की मोंटी में रखे सामान में लगी थी।

अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग बुझाने के बाद फायर टेंडर अपने ड्यूटी स्थल के लिए रवाना हो गया। अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया।