खेरागढ़ में संदीप कुमार (सोनू भैया) को राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) ने बनाया जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी

सुमित गर्ग,

खेरागढ़ (आगरा)। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह सिसोदिया द्वारा जारी पत्र के अनुसार, खेरागढ़ निवासी संदीप कुमार (सोनू भैया) को वार्ड संख्या 31 से जिला पंचायत सदस्य पद का आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया गया है।

पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि संदीप कुमार क्षेत्र के सभी समाजों को साथ लेकर चलेंगे और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता से कार्य करेंगे। पार्टी ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।

उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी की ल

हर है।