प्लॉट पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर*

*प्लॉट पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर*

 

*सहसवान (बदायूं)।* ग्राम मानकपुर में प्लॉट पर कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मोहल्ला काजी निवासी रफीक अहमद ने कोतवाली सहसवान में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

तहरीर के अनुसार प्रार्थी रफीक अहमद पुत्र रईस अहमद ने तीन माह पूर्व अपनी पत्नी के नाम ग्राम मानकपुर में 6.5 बिस्वा प्लॉट बैनामा कराया था, जिसका दाखिल खारिज भी हो चुका है। आरोप है कि गांव मानकपुर निवासी हिमांशु पुत्र हेम सिंह व उनके परिवार के लोग उक्त प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और दबंगई के बल पर प्लॉट पर टटिया लगाकर पशु बांध रहे हैं।

 

पीड़ित आज सुबह करीब 11:30 बजे वह निर्माण सामग्री लेकर मौके पर पहुंचा और टटिया व पशुओं को हटाने को कहा तो दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और गाली-गलौज व मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़ित ने यूपी 112 को सूचना दी। आरोप है कि जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।

 

पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।