सकारात्मक सोच से ही संभव है शांति और विकास:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद पीलीभीत के ग्राम नूरानपुर मुड़िया स्थित शिव मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री, रामकथा का किया श्रवण महंत शांतिनाथ की स्म

रिपोर्ट/ राजेश गुप्ता
लोकेशन/पीलीभीत 
मो 9719672920

सकारात्मक सोच से ही संभव है शांति और विकास: 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जनपद पीलीभीत के ग्राम नूरानपुर मुड़िया स्थित शिव मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री, रामकथा का किया श्रवण
महंत शांतिनाथ की स्मृति में महंत हनुमंत नाथ द्वारा आयोजित किया गया रामकथा का कार्यक्रम।

07 नवंबर को अयोध्या में भव्य रूप से मनाया जाएगा दीपोत्सव: मुख्यमंत्री

अयोध्या में प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु कर रहे हैं भगवान श्री राम के दर्शन।

 

उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद पीलीभीत के ग्राम नूरानपुर मुड़िया स्थित शिव मंदिर पहुंचकर आयोजित रामकथा का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत सरोवर का लोकार्पण किया एवं मंदिर में पूजा अर्चना की। यह कथा आयोजन पूज्य महंत शांतिनाथ की पावन स्मृति में महंत हनुमंत नाथ जी द्वारा आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं जनसमुदाय को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री  ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि जहां नकारात्मकता होती है, वहां महा-अशांति और अराजकता पनपती है, जबकि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने पर ही समाज और प्रदेश में शांति एवं सर्वांगीण विकास संभव होता है।
मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या धाम के कायाकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि आज अयोध्या में सड़क, रेलवे सहित सभी आधुनिक बुनियादी सुविधाओं का अभूतपूर्व विकास किया गया है।भव्य राम मंदिर का निर्माण पूर्ण होने के बाद अब प्रतिदिन लगभग एक लाख श्रद्धालु भगवान श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 07 नवंबर को अयोध्या में भव्य एवं अलौकिक दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश और देश की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज भारत तुष्टिकरण के स्थान पर 'संतुष्टीकरण' और सर्वसमावेशी विकास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम में आज करोड़ों श्रद्धालु एक साथ निर्विघ्न स्नान व दर्शन करते हैं, वहीं भक्ति की अनूठी अनुभूति के लिए मथुरा-वृंदावन का स्वरूप विश्वविख्यात है।
जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिना किसी भेद-भाव के प्रदेश के पात्र लाभार्थियों को मुफ्त राशन योजना, ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा (आयुष्मान भारत), युवाओं को पारदर्शी नौकरी, और किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं से सीधे लाभान्वित किया जा रहा है।

कथा कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री (गन्ना विकास एवं चीनी मिलें) उत्तर प्रदेश संजय सिंह गंगवार, जनपद के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख, जिलाध्यक्ष  गोकुल प्रसाद मौर्य,विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर,विधायक बीसलपुर  विवेक वर्मा,विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत,पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव सहित समस्त जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे हैं।