अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में चित्रगुप्त भगवान की पूजन आरती कार्यक्रम आयोजित

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान व जिलाध्यक्ष डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्री बिहारी जी मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित श्री चित्रगुप्त भगवान की पूजन आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया।सर्वप्रथम मंदिर परिसर की साफ सफाई की गई ततपश्चात भगवान श्री चित्रगुप्त जी को माल्यार्पण व उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा पुष्पांजलि दी गई।फिर भगवान श्री मोटे महादेव जी सहित मंदिर परिसर में स्थापित सभी देवी देवताओं की पूजा की गई फिर उपस्थित सभी लोगों द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी की आरती की गई और प्रसाद वितरण भी हुआ।इस अवसर पर संरक्षक हृदयेश श्रीवास्तव,डॉ कृष्ण नारायण श्रीवास्तव,सुधीर कुमार श्रीवास्तव,सेवानिवृत्त कैप्टेन भारतीय नौ सेना लाल जी श्रीवास्तव,प्रदेश सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव,महिला अध्यक्ष डॉ श्रीमती अरूणा श्रीवास्तव,महामंत्री सुरेश कुमार श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,उमेश कुमार श्रीवास्तव,विवेक सिन्हा,श्रीमती अलका सिन्हा,राजीव श्रीवास्तव,संजू श्रीवास्तव,राजेश राजन,अनिल श्रीवास्तव,अभिनव श्रीवास्तव,सचिन त्रिपाठी सहित तमाम भक्तगण उपस्थित रहे।