फिरोजाबाद में DAP खाद के लिए किसानों का हल्ला-बोल

 

संवाद सिटी अपडेट रिपोर्ट प्रशांत कुलश्रेष्ठ फिरोजाबाद से जहां DAP खाद की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। भारतीय किसान यूनियन (किसान) के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। किसानों का कहना है रबी की बुवाई का समय निकल रहा है, लेकिन खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
रबी फसल की बुवाई शुरू हो चुकी है, लेकिन किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है DAP खाद की कमी। आरोप है कि समितियों और बिक्री केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें हैं, समय की बर्बादी हो रही है और कई जगह कालाबाजारी चरम पर है।इसी को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन (किसान) के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि अगर समय पर खाद नहीं मिली तो फसलों का उत्पादन प्रभावित होगा, जिसका सीधा असर किसान की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।
"हमारी मांग साफ है, हर ग्राम पंचायत स्तर पर DAP वितरण केंद्र बनाया जाए, सरकारी रेट पर खाद मिले और कालाबाजारी बंद हो।
ज्ञापन में यूनियन ने 8 सूत्रीय मांगें रखी हैं, जिनमें प्रमुख हैं - हर पंचायत में वितरण केंद्र, पर्याप्त स्टॉक, पारदर्शी वितरण, कालाबाजारी और जबरन नैनो यूरिया थोपने पर रोक, और शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करना।
यूनियन ने चेतावनी भी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसान लोकतांत्रिक तरीके से बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर कितनी जल्दी एक्शन लेता है।इस दौरान जी पी सिंह,मोहन सिंह, रिंकू कुमार सिंह,अशोक भारद्वाज,सुबोध, दारा सिंह, सिवन सिंह,कर्म सिंह,पवन शर्मा,अनिल गिरी,महेश यादव,प्रतेंद्र पचौरी,राजेश,मेघसिंह(पहलवान) शांतनु शर्मा, सर्वेश श्रीवास्तव,दीपक,पूर्णांक शर्मा आदि मौजूद रहे