गांधी सभागार में अभियोजन व सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक

फतेहपुर।गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक के साथ ही जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय यान परिवहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसपी,एडीएम, एएसपी, अभियोजन अधिकारी व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में लंबित अभियोगों, महत्वपूर्ण न्यायालयीन प्रकरणों की प्रगति, गवाहों की समयबद्ध उपस्थिति और गंभीर मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभावी पैरवी के निर्देश दिए गए।वहीं सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा में बिना फिटनेस के चल रहे स्कूली वाहनों, ई-रिक्शा व बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बिना हेलमेट व शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध कटों को बंद करने को कहा गया।सभी विभागों को आपसी समन्वय से शासनादेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।