रिछा रोड रेलवे फाटक 10 घंटे रहेगा बंद, 31 अक्टूबर रात 8 बजे से वाहनों की आवाजाही पर रोक

रिछा रोड रेलवे फाटक 10 घंटे रहेगा बंद, 31 अक्टूबर रात 8 बजे से वाहनों की आवाजाही पर रोक

देवरनियां-बहेड़ी रेलवे स्टेशनों के बीच होगा इंजीनियरिंग अनुरक्षण कार्य, वाहन चालकों को वशूपुरा गांव वाले वैकल्पिक मार्ग से गुजरना होगा

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में रेलवे ट्रैक के इंजीनियरिंग अनुरक्षण कार्य के चलते रिछा रोड स्थित रेलवे फाटक को 10 घंटे के लिए सड़क यातायात हेतु बंद रखा जाएगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार देवरनियां-बहेड़ी रेलवे स्टेशनों के मध्य किलोमीटर संख्या 24/16-25/01 पर स्थित समपार संख्या 21/ए पर अनुरक्षण कार्य किया जाना है।

इसके चलते 31 अक्टूबर 2026 की रात 20:00 बजे से 1 नवंबर 2026 की सुबह 06:00 बजे तक रिछा रोड रेलवे फाटक पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है। इस दौरान सड़क यातायात के लिए समपार संख्या 20/सी (वशूपुरा गांव) का उपयोग किया जा सकेगा।

रेल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान रिछा रोड रेलवे फाटक पर पहुंचने से बचें और अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। अनुरक्षण कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने खेद जताया है।