किसान यूनियन लोक शक्ति ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन, दो पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

कायमगंज। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह भाटी का 64वां जन्मदिन बृहस्पतिवार को कायमगंज की नवीन मंडी समिति स्थित किसान भवन में मनाया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने केक काटकर और लोगों को मिठाई व फल वितरित कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान किसानों की समस्याओं पर चर्चा के साथ फर्रुखाबाद जिले में संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति भी तय की गई।

कार्यक्रम का संचालन इजहारुद्दीन खान ने किया। अध्यक्षता वसीतुल्लाह खान उर्फ नन्हें खां ने की, जबकि नेतृत्व जिलाध्यक्ष अली कायम ने किया। बैठक में पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके समाधान के लिए संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही सदस्यता अभियान चलाकर जिले में संगठन का विस्तार करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर संगठन में दो पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। शिवरई मठ के ग्राम अध्यक्ष हाशिम अली खान को तहसील संगठन मंत्री, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बनाया गया। वहीं, जिला सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ इजहारुद्दीन खान को जिला प्रभारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई। पदाधिकारियों ने दोनों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की।

कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष रागिब हुसैन खान, जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ अरुण कुमार पाल, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. अतुल सिंह गंगवार, जिला प्रभारी संजीव कुमार उर्फ लाला भाई, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद खालिद कादरी, जिला संरक्षक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अजीमुद्दीन खान, जिला महासचिव नजमुद्दीन खान, कायमगंज ब्लॉक संरक्षक मनोज कुमार पाल, जिला कोषाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जहीर खान, ब्लॉक अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सोहान खान, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ असफर अहमद, जिला उपाध्यक्ष सचिन मिश्रा, दिलीप कुमार, तहसील अध्यक्ष राहुल कुमार शाक्य, अली अहमद, राजेंद्र सिंह, ग्राम अध्यक्ष मुक़ीद खान उर्फ फखर मियां, बाहर मियां, रतीराम, कायमगंज नगर संगठन मंत्री राजिद, कायमगंज नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद मियां उर्फ गुड्डू, तहसील उपाध्यक्ष किशनपाल, विमलेश कुमार यादव, अरविंद कुमार, राकेश, राम अवतार, देसराज, सरवन कुमार, सुखवीर सिंह यादव, संजीव सिंह एडवोकेट, वीरेंद्र कुमार शाक्य, मनोज कुमार श्रीवास, जमील खान, अरविंद कुमार और शिवदत्त सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान व संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।