यूपी पीईटी परीक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, कई स्थानों पर तैनात रहेंगी अग्निशमन विभाग की गाड़ियां

मुरादाबाद। यूपी पीईटी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद में अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट है। परीक्षा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए शहर के कई प्रमुख स्थानों पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियों के साथ अग्निशमन कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

जिलाधिकारी अनुनय झा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के आदेश पर अग्निशमन विभाग द्वारा यह व्यवस्था की जा रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशन में परीक्षा केंद्रों और प्रमुख स्थानों पर अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत रखा जाएगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

वहीं, अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा स्वयं विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर ड्यूटी व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। वह मौके पर तैनात अग्निशमन विभाग गाड़ियों और अग्निशमन कर्मियों की तैयारियों का जायजा लेकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय को रिपोर्ट सौंपेंगे। विभाग का उद्देश्य परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।