पीलीभीत के पूरनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,5 लाख 57 हजार नशीले कैप्सूल के 43 कार्टन बरामद,1 गिरफ्तार। अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये,मोटरसाइकिल और एप्पल मोबाइल भी बरामद, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज। पीलीभà¥

रिपोर्ट /राजेश गुप्ता 
लोकेशन/पूरनपुर,
पीलीभीत
मो.9719672920


पीलीभीत के पूरनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,5 लाख 57 हजार नशीले कैप्सूल के 43 कार्टन बरामद,1 गिरफ्तार।

अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये,मोटरसाइकिल और एप्पल मोबाइल भी बरामद, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज।


पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पूरनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 28.10.2026 को थाना पूरनपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर माधौटांडा रोड स्थित मंडी के पास से आरोपित दानिश पुत्र राशिद खान,निवासी मोहल्ला जामा मस्जिद,थाना माधौटांडा,जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपित की मोटरसाइकिल पर रखे एक कार्टन से SPASMO Brown Capsules बरामद हुए।निशानदेही पर एक अवैध गोदाम में भंडारण किए गए 42 अन्य कार्टन में नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं। इस प्रकार कुल 43 कार्टन में 5,57,760 कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद की गई।जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।इसके अतिरिक्त एक मोटरसाइकिल एवं एप्पल कंपनी का एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।बरामद कैप्सूल की पैकिंग पर Dicyclomine HCL, Tramadol Hydrochloride एवं Acetaminophen अंकित है जो NDPS अधिनियम के तहत नियंत्रित है।
इस संबंध में थाना पूरनपुर पर मु0अ0सं0 446/2026, धारा 8/21/22 NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसका बड़ा भाई तारिक व अन्य व्यक्ति माधौटांडा क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का क्रय-विक्रय व भंडारण करते हैं।