उत्तर रेलवे में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत गोष्ठी आयोजित, सत्यनिष्ठा से समृद्धि पर हुई चर्चा

दिल्ली। उत्तर रेलवे में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को सतर्कता विभाग की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधान कार्यालय बड़ौदा हाउस स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित इस गोष्ठी का मुख्य विषय सत्यनिष्ठा से समृद्धि रहा।गोष्ठी में उत्तर रेलवे के सतर्कता अधिकारियों, सतर्कता निरीक्षकों और लिपिकीय कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यप्रणाली में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के महत्व पर चर्चा की गई।बैठक के दौरान सतर्कता निरीक्षकों ने अपने कार्यगत अनुभव साझा किए। साथ ही सतर्कता जांच के दौरान सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया। गोष्ठी का उद्देश्य रेल प्रशासन में सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देना और भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को मजबूत करने के लिए जागरूकता बढ़ाना रहा।उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने यह जानकारी दी।