संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सुअर पालकों को किया जागरूक

देवरिया।विकास खण्ड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम उसरा बाजार, तिवई, कोईलगड़हा, जंगल इमिलिहा एवं मेदनापुर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान सुअर बाड़ों में कीटाणुनाशक दवा का छिड़काव किया गया एवं सुअर पालकों को सप्ताह में एक बार अनिवार्य रूप से छिड़काव करने तथा बाड़ों में मच्छररोधी जाली का प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिग्विजय यादव एवं पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी द्वारा पशुपालकों को पम्पलेट के माध्यम से जापानी इंसेफेलाइटिस एवं लेप्टोस्पायरोसिस रोगों से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें सुअर बाड़ों को आबादी से दूर रखने तथा आस-पास गंदा पानी एकत्रित न होने देने की सलाह दी गई।इस दौरान सभी पशुओं को कृमिनाशक दवा का पान भी कराया गया। अभियान में सुभाष चन्द्र एवं दुष्यंत तिवारी ने विशेष सहयोग किया।